{"_id":"622b9f87ff77d14c21466985","slug":"youth-seriously-injured-in-attack-report-filed-shamli-news-mrt5801398104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में युवक गंभीर घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले में युवक गंभीर घायल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले में युवक गंभीर घायल, रिपोर्ट दर्ज
शामली। शहर के मोहल्ला श्रीपाल विहार में गाली गलौज का विरोध करने पर हमलावरों ने घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला श्रीपाल विहार निवासी रीमा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नौ मार्च की रात उसके पति विपिन घर में खाना खा रहे थे। उसी समय मोहल्ले का दीपक अपने चार-पांच साथियों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विपिन ने उनका विरोध किया तो आरोपी लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए और उस पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से घसीटते हुए गली में ले गए, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विपिन को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दीपक व उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। अभी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।