फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth's first wife commits marriage

युवक की शादी में पहली पत्नी ने किया बखेड़ा

Mon, 15 Jul 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth's first wife commits marriage
Youth's first wife commits marriage - फोटो : amar ujala
शामली। शहर के एक विवाह मंडप में दूसरी शादी रचा रहे दूल्हे की पहली पत्नी ने परिजनों संग पहुंचकर जमकर हंगामा किया। दूल्हे के साथ खूब हाथापाई हुई, इसमें उसके कपड़े फट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी को रुकवा और दूल्हे को लेकर महिला थाने ले गई। पहली पत्नी ने युवक के खिलाफ बिना तलाक हुए दूसरी शादी करने और कोर्ट में मामला विचाराधीन होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उधर, युवक ने पहली पत्नी से तलाक होने की बात बताई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक सोमवार को बरात लेकर शामली पहुंचा था। दोपहर को शहर के एक विवाह मंडप में शादी की रस्में चल रही थी। इसी समय मुजफ्फरनगर की एक महिला अपने परिजनों के साथ विवाह मंडप पहुंची और खुद को युवक की पत्नी बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने दूल्हे के साथ हाथापाई की, जिसमें उसके कपड़े तक फट गए। मारपीट में महिला के पिता को भी चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवाते हुए दूल्हे को महिला थाने ले गई। पहली पत्नी भी परिजनों संग महिला थाने पहुंच गई। यहां दोनों में जमकर बहस हुई। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। दहेज कम लाने को लेकर ससुराल वाले परेशान करते थे। इस कारण दो साल से वह अपने पिता के घर रह रही है। बताया कि दहेज संबंधी और खर्च संबंधी दो मामले कोर्ट में विचाराधीन है। उसने युवक पर तलाक हुए बिना दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। उधर, युवक पक्ष का कहना था कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। इसके बाद ही वह दूसरी युवती से शादी करने आया था, लेकिन बेवजह रुकावट डाली जा रही है। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि महिला ने युवक पर बिना तलाक के दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस प्रकरण की जांच चल रही है। उधर, दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed