फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth participation is important in the development of the nation

Shamli News: राष्ट्र के विकास में युवाओं की भागेदारी महत्वपूर्ण

Tue, 13 Feb 2024 03:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Youth participation is important in the development of the nation
शामली। डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की भागेदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है, इसलिए युवाओं को राष्ट्र हित में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना का गांव सिंभालका में चल रहे सात दिवसीय शिविर का सोमवार को समापन हो गया। समारोह में मुख्य अतिथि डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्र के विकास और नवनिर्माण में युवा वर्ग सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से ही यह संभव होता है। कोई भी ऐसा न सोचे कि एक व्यक्ति के करने से क्या होगा। बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य को निर्धारित करना जरूरी है। बिना लक्ष्य निर्धारित करे सफलता प्राप्त नहीं होती। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से वोट बनवाकर राष्ट्र और लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए कहा। उन्होंने जल संरक्षण और राष्ट्र हित में बिजली बचाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में सात दिवसीय शिविर में बेहतर कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रा तरन्नुम व नरगिस आदि ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने सात दिन तक शिविर में किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर डूडा के परियोजना निदेशक प्रदीप कांत, प्रधानाचार्य एसके आर्य, प्रधान संजीव, जयदेव सिंह, भोपाल सिंह, अमरपाल सिंह, रेशमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed