{"_id":"62cc68af155bf13b7101c9f6","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-shamli-news-mrt5964985100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर खंदरावली के निकट हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थाना क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव खंदरावली के निकट साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी 35 वर्षीय अकमल गांव पंजोखरा में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर टायर पंक्चर की दुकान करता है। वह रविवार रात रोजाना तरह दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर जा रहा था। गांव खंद्रावली के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ जाने से अकमल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी देकर मौके पर बुलाया, लेकिन घायल की तब तक मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी पाकर परिजन मौके भी पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के भाई सादिक ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।