फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young scientists will be found in villages

गांवों में तलाशे जाएंगे युवा वैज्ञानिक

Sat, 17 Jun 2017 12:24 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Young scientists will be found in villages
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डीएम ने कहा कि तकनीकी डिग्री लिए बगैर ही अनूठा आविष्कार करने वाली प्रतिभाएं अब छिपी नहीं रहेंगी। गांव दर गांव ऐसी प्रतिभाओं को तलाशा जाएगा, जिसके बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद को उनके आविष्कार भेजकर सहायता दिलाने की दिशा में कार्य होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला विज्ञान क्लब की ओर से नवप्रवर्तन जागरूकता कार्यक्रम के तहत कलक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम प्रधानों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाएं भरी हुई हैं। कोई छात्र जेसीबी का मॉडल बनाता है, तो कोई ट्रैफिक कंट्रोल का ऑटोमेटिक सिस्टम।
विज्ञापन


ऐसे युवाओं को उनकी प्रतिभा का सही मुकाम हासिल कराने के लिए प्रोत्साहन की जरूरत है। जिला विज्ञान क्लब की ओर से ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसके लिए ग्राम प्रधानों को अपने अपने गांव से ऐसे युवाओं के बारे में जानकारी जुटाकर जिला विज्ञान क्लब को देनी है। प्रधान को गांव के बारे में पूरी जानकारी होती है, जिसके चलते वह अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए इसमें सहयोग प्रदान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के समन्वयक विनीत कुमार गुलाटी ने बताया कि समस्त ग्राम प्रधानों को निर्धारित प्रारूप दे दिया है। जिसमें प्रतिभावान छात्र अथवा व्यक्ति के बारे में पूरा ब्यौरा भरकर भेजना है। उस ब्यौरे का डाटा बेस तैयार कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें तकनीकी ज्ञान दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान जिला राज पंचायत अधिकारी सतीश कुमार, विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अजय बाबू शर्मा, संदीप मित्तल अादि मौजूद रहे।

कुपोषण मिटाने के लिए गंभीरता से करें कार्य  ः डीएम
शामली। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत शुक्रवार को डीएम ने कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक ली। डीएम ने सभी से बाल स्वास्थ्य माह में लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि सभी अपना कार्य पूर्ण जिम्मेदारी व ईमानदारी से करें। कार्यक्रम का उद्देश्य नो माह से पांच वर्ष की आयु के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाना है।

इससे रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होगी। रंतौधी से बचाव होगा। कुपोषण से बचाव एवं उपचार होगा। उन्होंने सभी डाक्टर, एएनएम, को पोर्टल पर सारा डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।


इस दौरान कार्यक्रम के नोडल तथा एसीएमओ डॉ. सुशील ने कहा कि पूरे जिले में कुल एक लाख 83 हजार नो सौ 41 बच्चों का टीकाकरण करना है। महिला एवं बाल विकास विभाग से कार्यक्रम में अधिक अपेक्षा है। मौके पर सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, एसीएमओ डॉ. सफल कुमार, एसीएमओ डॉ. एके अग्रवाल, हरेंद्र पंवार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed