{"_id":"97fd2d146911cd2def81233886fc8cc8","slug":"young-man-died-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। थानाभवन में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि ससुरालियों ने युवक का गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। थानाभवन पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एएसपी से गुहार लगाई है।
फुगाना थाना क्षेत्र निवासी रामकुमार की पुत्री सविता की शादी करीब दस साल पूर्व थानाभवन निवासी संजय (35) के साथ हुई थी। इस दौरान सविता को एक पुत्री हुई। आरोप है कि बेटी के बाद कोई बच्चा नहीं होने पर अक्सर घर में विवाद रहता था। परिजन संजय और सविता को ताने देते रहते थे और उन्हें घर से भी निकालने का प्रयास करते थे, जिसके चलते पिछले छह माह से सविता अपने मायके में रह रही थी।
शुक्रवार सुबह सविता ने नववर्ष की बधाई देने के लिए पति संजय को फोन किया, तो उधर से उसके जेठ ने फोन उठाया और उसकी मौत होने की सूचना दी, जिसके बाद सविता अपने परिजनों को लेकर ससुराल पहुंची, तो उन्हें संजय का शव नहीं देखने दिया और मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची, लेकिन वहां भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। सविता अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची, जहां पर ससुरालियों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एएसपी वीके मिश्रा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उधर, थानाभवन एसओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जाएगी। परिजनों और आसपास के लोगों से इस बारे में बात कर जानकार ली गई, तो पता लगा कि मृतक पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था।