फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   You vote me i will give you the playground

तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हे खेल का मैदान दूंगा

Thu, 14 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
You vote me i will give you the playground
थानाभवन। इस साल होने वाले पंचायत चुनाव में दावेदारों का ध्यान अपने गांव क्षेत्र के युवा वोटरों पर है। प्रत्याशी चाहते हैं कि युवा वोटर ना सिर्फ उनका समर्थन करें बल्कि जन-जन तक उनकी बात को पहुंचाएं। इसके बदले दावेदार जीत के बाद उन्हें खेल मैदान, खेल सामग्री, जिम आदि सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दे रहे हैं। आए दिन हर दावेदार युवा वोटरों को लुभाने के लिए नई योजना सामने लेकर आ रहा है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे दावेदारों के दिल की धड़कन भी तेज होने लगी है। दावेदार हर हथकंडा अपनाते हुए वोटरों को अपने पक्ष में करने प्रयास कर रहे हैं। दावेदारों ने युवाओं पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। प्रत्याशियों की इस तैयारी के बाद युवा वोटर भी पीछे रहने के मूड में नहीं है। जिन गांव में युवा खेल सुविधाएं चाहते हैं, वह अपने पसंद के प्रत्याशी से उस सामग्री व संसाधनों की मांग कर रहे हैं। आगामी पंचायत चुनाव में कौन प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में खींच पाता है और कौन युवा वोटरों की उम्मीदों पर कायम रह पाता यह आने वाला चुनाव ही बताए।
विज्ञापन

------------------
प्रत्याशियों के खास एजेंडे
ग्राम प्रधान बनने के बाद युवा साथियों के लिए क्रिकेट खेलने को मैदान
प्रधान बनते ही गांव में जिम की मुफ्त सुविधा।
प्रधान बनने के बाद पुलिस और आर्मी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एथलेटिक्स ट्रैक।
प्रधान बनने पर पांच साल के लिए 20 बीघा भूमि पर क्रिकेट ग्राउंड और दौड़ने का ट्रैक।
------------------
बोले युवा...
हसनपुर लुहारी गांव में पिछले कई सालों से खेल का मैदान नहीं है। गांव के युवा और प्रतिभाशाली लड़कों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा। इसलिए युवा गांव में खेल सुविधाएं मुहैया कराने वाले लोगों का समर्थन करेंगे। - राहुल धीमान
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पूर्व में भी गांव के युवा खेल के मैदान की जनप्रतिनिधियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस मांग को अनसुना किया गया है। गांव में खेल मैदान एवं खेल सुविधाएं बेहद जरूरी है। ग्राम पंचायत को खेल सुविधाओं के बारे में सोचना चाहिए। - विशांत सैनी
-------------
यदि गांव में खेल का मैदान होता तो निश्चित रूप से कई खिलाड़ी ऊपर तक नाम कमाते, जिससे गांव सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ता, लेकिन गांव में खेल का मैदान न होने के कारण यहां की प्रतिमा है गांव में ही दबकर रह जाती हैं। - हनी कुमार

-----------
इतने बड़े गांव में भी खेल का मैदान में होने के कारण यहां के लड़कों को दूसरे गांव में जाकर क्रिकेट खेलना पड़ता है। इस बार गांव के सभी युवाओं ने फैसला लिया है कि जो दावेदार गांव में खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्ध कराएगा उसी का समर्थन किया जाएगा। - सागर सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed