फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yogi's bulldozer will continue on criminals

अपराधियों पर लगातार चलता रहेगा योगी का बुल्डोजर

Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Yogi's bulldozer will continue on criminals
थानाभवन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदेश के निवर्तमान गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि योगी का बुल्डोजर चलता रहेगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत पर कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। विधान परिषद चुनाव मे भाजपा के पक्ष में मतदान का करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

थानाभवन कस्बे में अपने फार्म हाउस में प्रदेश के निवर्तमान गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, मंडल की कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक की। एमएलसी के चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। निवर्तमान मंत्री ने कहा कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। आजम खान जैसा गुंडा आज भी जेल में बंद है। अभी तो सरकार का औपचारिक गठन भी नहीं हुआ है। योगी के बुलडोजर ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग कैराना और कांधला को लेकर गलतफहमी पाले हैं वह अपने दिमाग ठीक रखें कि उत्तर प्रदेश में योगी राज है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र व जनपद के विकास का पहिया नहीं रुकेगा, उसके लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन यशपाल पंवार ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री राजेंद्र मादलपुर, ऋषिपाल फौजी, राजेश राणा, आनंद पुंडीर, भूपेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, सोमबीर प्रमुख, जयपाल प्रधान, रोहित विश्वकर्मा, मोहित शर्मा, अनिमेष कश्यप, संजीव कश्यप, सरबीर मलिक, कुसुमलता पाल बबली कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed