फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga unites mind and soul

मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है योग

Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Yoga unites mind and soul
शामली। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने कहा कि योग एक कला है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है। इसके साथ ही हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है।
विज्ञापन

रविवार को शामली राइफल क्लब पर क्लब एवं क्रीड़ा भारती शामली के संयुक्त तत्वावधान में 30 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने साधकों से कहा कि शरीर को फिट रखने के लिए योग आवश्यक है। तनाव को कम करने में मदद करता है और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखता है। एक स्वस्थ मन ही अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करने में सहायता कर सकता है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योगसाधक इलमचंद तोमर ने कहा कि योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है, जो लोगों को शांति, आत्मविश्वास और साहस देता है। योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने योग साधकों को योग के बारे में जानकारी दी। क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र स्वामी, जिला मंत्री कमलवीर वर्मा ने पटका पहनाकर और माल्यार्पण कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक मुकेश चौधरी ने किया गया। मौके पर शामली राइफल क्लब के डायरेक्टर तपन मलिक, डॉ. विनीत चौहान प्रधानाचार्य, डॉ. रुचिता ढाका प्रधानाचार्या, सुधीर कुमार राणा प्रधानाचार्य, रमेशचंद विश्वकर्मा, व्यापारी नेता अंकित गोयल, जितेंद्र तोमर, श्रवण तोमर, अनुज खंडेलवाल, मीनाक्षी चौधरी, नेहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed