फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga program in all the bodies, Gram Panchayat, Ghats of Ganga and its tributaries

सभी निकायों, ग्राम पंचायत, गंगा व उसकी सहायक नदियों के घाटों में योग कार्यक्रम

Wed, 08 Jun 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Yoga program in all the bodies, Gram Panchayat, Ghats of Ganga and its tributaries
शामली। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी निकायों, ग्राम पंचायत गंगा व उसकी सहायक नदियों के घाटों पर योग दिवस के आयोजन होंगे। इस मौके पर जल्दी गंगा एक्शन प्लान पूर्ण कर लिए जाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएफओ डाक्टर विनय कुमार रस्तौगी ने कहा कि 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, ग्राम पंचायत, गंगा व उसकी सहायक नदियों के घाटों पर योग दिवस के आयोजन हेतु स्थान का चिन्हीकरण कर लें, जिले की सीमा के अंतर्गत गंगा-यमुना व उसकी सहायक नदियों में प्रवाहित होने वाले नालो एवं उनके टेपिंग कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत जनपद में विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों की गंगा वार्षिक कार्य योजना गंगा एक्शन प्लान जल्द तैयार किए जाए। जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायत नगर पंचायत में ग्राम गंगा समिति नगर गंगा समिति का गठन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में हो रहे जल प्रदूषण व तालाबों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाए। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, जिला प्रभागीय वन अधिकारी विनय कुमार सिंह, सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, सभी बीडीओ, ग्रीन इंडिया कार्पोरेशन से सोनू कुमार, पर्यावरण विशेषज्ञ विजय कुमार, मुस्तकीम मल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed