फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga is the science of life: Shiv Prakash

जीवन का विज्ञान है योग: शिवप्रकाश

Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Yoga is the science of life: Shiv Prakash
जीवन का विज्ञान है योग : शिवप्रकाश
विज्ञापन

राइफल क्लब परिसर में योग प्रशिक्षण शिविर का 30वां दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर शिवप्रकाश यादव ने कहा कि योग जीवन का विज्ञान है। यह एक संपूर्ण चिकित्सा विज्ञान है।
सोमवार को 30वें दिन शामली राइफल क्लब परिसर में आयोजित शिविर में डिप्टी कलेक्टर ने साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग आत्मदर्शन, आत्म साक्षात्कार या आत्मबोध की आध्यात्मिक पद्धति है। योग जीवन-दर्शन, जीवन प्रबंधन और आत्मानुशासन है। योग मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं, अपितु संपूर्ण जीवनशैली है। योग चित्त को निर्मल करने की आध्यात्मिक विद्या है। योग एक संपूर्ण चिकित्सा-विज्ञान है। योग जीवन का विज्ञान है। योग व्यक्ति समाज, राष्ट्र व विश्व की संपूर्ण समस्याओं का समाधान है। योग एवं कर्मयोग अर्थात साधना एवं निष्काम सेवा ही योग के मुख्य साधन है।
विज्ञापन

योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने साधकों को सूक्ष्म यौगिक क्रियाओं के पश्चात ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, नौकासन, पर्वतासन कराने के साथ ही प्रणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिवप्रकाश यादव ने एक माह तक योग प्रशिक्षण लेने वाले साधक सुधीर राणा, अमित कुमार, मीनाक्षी चौधरी, नेहा सिंह, सीमा चौधरी, शाइस्ता खान, रेशमा, शाइस्ता परवीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेंद्र स्वामी, कमलवीर, नितिन वर्मा, गौरव खैवाल, जितेंद्र सिंह, सत्येंद्र शर्मा, हरवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र राणा, उमेश भार्गव, प्रमिला, गीता, रक्षिता नैन, सुनीता, कनिका, वर्तिका चौहान, विदुषी चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीना अग्रवाल ने की तथा संचालन मुकेश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed