फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Year after year passing, college construction was incomplete

छह साल में भी पूरा नहीं हुआ राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण

Tue, 21 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Year after year passing, college construction was incomplete
गढीपुख्ता राजकीय इन्टर कॉलेज पलठेडी - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। गांव पलठेड़ी में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण छह साल में भी पूरा नहीं हो सका। स्कूल भवन का लिंटर तक का काम हो गया, लेकिन कमरों के दरवाजे-खिड़कियां नहीं लगे हैं। इससे आगे के भी कुछ काम अटके पड़े हैं। जिसका खामियाजा आसपास के गांवों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ रहा है। पढ़ाई के लिए उन्हें दूरदराज जाना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव पलठेड़ी में 2015 में मल्टी सेक्टोरियल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ था। तत्कालीन डीएम ओपी वर्मा ने इसकी आधारशिला रखी थी। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आनी थी, लेकिन निर्माण के लिए एक किस्त ही जारी हुई। शासन की ओर से दूसरी किस्त जारी ही नहीं की गई। जिसके चलते निर्माण पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

करीब चार साल से कालेज का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। ग्रामीण तमाम अधिकारियों के यहां इस समस्या को रख चुके हैं। कुछ दिन पहले प्रधान और पूर्व प्रधान समेत ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से सहारनपुर में मुलाकात कर दूसरी किस्त जारी करने की मांग रखी थी। समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्कूल का बजट एक बार आया है। नवंबर 2017 से निर्माणाधीन कार्य रुका हुआ है। भवन बनकर तैयार हो गया है, लेकिन कमरों में दरवाजे, खिड़की एवं स्कूल की चहारदीवारी अभी तैयार नहीं हुई है। - शरीफ अहमद, पूर्व प्रधान
- कॉलेज का निर्माण पूरा कराने को लेकर अधिकारियों से बातचीत की गई। वह शासन स्तर से बजट जारी नहीं होने का हवाला देते हैं। ग्रामीणों के साथ मिलकर इसका निर्माण पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। - अफसाना चौधरी, प्रधान
- अब चार साल से निर्माण रुका हुआ है। पुराना निर्माण जर्जर होना शुरू हो जाएगा। शासन को दूसरी किस्त जल्द जारी कर निर्माण कार्य पूरा कराना चाहिए। जिससे बच्चों को यहीं पर शिक्षा की सुविधा मिल सके। - बिलाल हसन

इन गांव के हजारों छात्र-छात्राओं को मिलेगा फायदा
इंटर कॉलेज का निर्माण नहीं होने के कारण गांव पलठेड़ी के अलावा गढ़ी अबदुल्ला खां, मानकपुर, यूनुसपुर, बुंटा, गुराना, हथछौया, जाफरपुर, भाट्टू, दुल्ला खेड़ी, मुंडेट खादर, फूंसगढ़, भेनड़ा उद्दा, गंदेवड़ा, मानकपुर डेरा आदि गांव के छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए यहां-वहां दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद यह कॉलेज शुरू हो जाता तो बच्चों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। ग्रामीण अहमद, नासिर जंग, श्रीचंद, कैसर अली, बिलाल हसन, अमजद, अनिल, पंकज, तोसिफ, आलम, अरविंद, रोहित, रामकुमार आदि ग्रामीणों ने कॉलेज का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि एमएसडीपी योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का बजट नहीं मिला है। शासन को मांग भेजी गई है।

गढीपुख्ता राजकीय इन्टर कॉलेज पलठेडी में लगा शिलान्यास का बोर्ड

गढीपुख्ता राजकीय इन्टर कॉलेज पलठेडी में लगा शिलान्यास का बोर्ड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed