फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Worship is necessary to attain divine qualities.

ईश्वरीय गुण प्राप्त करने के लिए उपासना जरूरी

Mon, 23 Aug 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Worship is necessary to attain divine qualities.
शामली आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार सप्ताह का झंडा फहरा कर शुभारंभ करते आर्यसमाज के पदाधिकारी - फोटो : SHAMLI
ईश्वरीय गुण प्राप्त करने के लिए उपासना जरूरी
विज्ञापन

शामली। आर्य समाज मंदिर में श्रावणी पर्व के अवसर पर वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ हुआ। दिल्ली से आए आर्य उपदेशक वेद प्रकाश श्रोत्रिय ने कहा कि ईश्वरीय गुण प्राप्त करने के लिए उपासना करना जरूरी है।
सोमवार को वेद प्रचार सप्ताह के पहले दिन वैदिक यज्ञ, भजन एवं प्रवचनों के कार्यक्रम हुआ। मुख्य यज्ञमान आर्य समाज के प्रधान सुभाष गोयल आर्य व सुदेश आर्य, प्रदीप संगल व बबीता संगल, कालूराम व मोनिका, ललित आर्य व काजल आर्य रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज के पुरोहित डा. रविदत्त आचार्य रहे। यज्ञ के बाद आर्य समाज के संरक्षक एवं सभी शाखाओं के अध्यक्षों ने ओम नाम का ध्वज फहराया। सत्संग भवन में भजनोपदेशक प्रदीप शास्त्री ने तेरी अपार महिमा आदि भजनों से सभी का मार्ग दर्शन किया।
विज्ञापन

दिल्ली से आए आर्य उपदेशक वेद प्रकाश श्रोत्रिय ने कहा कि मनुष्य राग द्वेष से प्रेरित होकर काम, क्रोध, लोभ, मोह के वशीभूत होकर कार्य करते हैं। इन कर्मों का फल मनुष्य को प्राप्त होता है। उपासना करने से ही ईश्वरीय गुण प्राप्त होता है। ईश्वरीय गुण प्राप्त होने से दुर्गणों और व्यसनों का नाश होता है और सुख की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान सुभाष गोयल आर्य, कोषाध्यक्ष रविकांत आर्य, आर्य विद्या सभा के प्रधान राजपाल आर्य, मंत्री दिनेश आर्य, कोषाध्यक्ष रामेश्वर दयाल आर्य, बीरबल आर्य, स्त्री आर्य समाज की प्रधान कौशल्या आर्य, मंत्री सुनीता पाल, कोषाध्यक्ष उषा आर्य, मीरा आर्य, श्वेता आर्य, प्राची आर्य, कनिका आर्य, मुकेश आर्य, रणबीर सिंह आर्य, आयुषी धीमान, मिथलेश आर्य, संतोष आर्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के मंत्री सुभाष धीमान आर्य ने किया।

शामली आर्य समाज मंदिर में भजन प्रस्तुत करता भजन गायक

शामली आर्य समाज मंदिर में भजन प्रस्तुत करता भजन गायक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed