{"_id":"5ee90a0e8ebc3e432c0c1599","slug":"workshop-of-my-daughter-mary-shan-smart-girl-shamli-news-mrt486758762","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी बेटी मेरी शान स्मार्ट गर्ल की कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी बेटी मेरी शान स्मार्ट गर्ल की कार्यशाला
विज्ञापन

शामली। भारतीय जैन संघटना की ओर से मेरी बेटी मेरी शान स्मार्ट गर्ल की दो दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यशाला का शुभारंभ बीजेएस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पारिक व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित जैन ने किया। आनलाइन कार्यशाला में विषय स्वजागरूकता, हमारी बेटियां कैसे अपने आप को समझे, अपने गुस्से को कैसे काबू करें, कैसे अपने सपने को पूरा करने के लिए मजबूत बनें, मेहनत करें, अपने बारे में जागरूक कैसे बनें पर चर्चा की गई।
मास्टर ट्रेनर डॉक्टर मृदुला जैन ने बताया कि स्मार्ट गर्ल की ऑनलाइन वर्कशॉप शुरू की गई है जिसमें दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश ,राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से आगरा, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, फिरोजाबाद, गोरखपुर और शामली की लगभग 80 बेटियों ने भाग लिया। कार्यशाला में बीजेएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र लुकड़ ने शिरकत की और बेटियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न विषयों पर बेटियों के साथ चर्चा की गई। बताया गया कि बेटियां कैसे अपने गुस्से पर कंट्रोल करके खुश रह सकती हैं, जिंदगी में हमेशा असफलता और सफलता दोनों का सामना करना पड़ता है तो असफलता को भी एक चुनौती मानकर उसे स्वीकार करें और अपने आप को मजबूत रखें। भारतीय जैन संघटना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्मार्ट गर्ल हैड अजय जैन शामली, अध्यक्ष पंकज जैन, मंत्री ललित जैन और एसके जैन नवनीत जैन भी उपस्थित रहे।