फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Workers will go to booth level to strengthen BSP

बसपा को मजबूत करने कार्यकर्ता बूथस्तर पर जाएंगे --मंडल- जोन, जिला स्तरीय पदाधिकारियों को सौंपी कमान

Sun, 24 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Workers will go to booth level to strengthen BSP
शामली टंकी रोड पर रविदास मन्दिर में बैठक करते बसपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
बसपा को मजबूत करने कार्यकर्ता बूथस्तर पर जाएंगे
विज्ञापन

शामली। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद झाल की ताजपोशी के बाद पार्टी सेक्टर प्रभारी नरेश गौतम और जनेश्वर प्रसाद ने बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बसपा के मंडल- जोन और जिलास्तरीय बसपा पदाधिकारी बूथों पर जाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। बसपा के जिलाध्यक्ष विधानसभा वार बैठक लेकर बूथ स्तरीय कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे।

रविवार को दोपहर 12 बजे शहर के टंकी रोड स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद झाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बसपा के सेक्टर नंबर एक के प्रभारी नरेश गौतम, जनेश्वर प्रसाद व जिला प्रभारी कुलदीप बालियान ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सर्व समाज को जोड़ने का आह्वान किया गया। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद झाल ने बताया कि बसपा संगठन को को मजबूत करने के लिए बूथ स्तरीय कार्यक्रम तैयार होंगे। बूथ स्तरीय कार्यक्रम में सर्वसमाज को जोड़ने का काम किया जाएगा। बैठक में बसपा जिला जोन इंचार्ज लोकेंद्र खेडी, जगपाल नानौता, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील जाटव, डाक्टर रामपाल कश्यप, वीर सिंह मालैंडी, रामकुमार, नरेंद्र तेजियान, योगेंद्र सिंह एडवोकेट, संजय एडवोकेट, हरपाल कश्यप, अनिल कैराना, पप्पन देशिया, प्रवीण आल्दी, संजय प्रधान, संजू, अखलाक, मुस्तकीम, गयूर अली, हाजी इकराम, राजकुमार डाबरा, विक्रांत बर्मन, सतपाल निर्वाल, कृष्णपाल कुड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed