फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Workers do not work without taking bribe

बगैर रिश्वत लिए कर्मी नहीं करते काम

Mon, 20 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Workers do not work without taking bribe
झिंझाना में विद्युत निगम के अधिकारी को ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : SHAMLI
बगैर रिश्वत लिए कर्मी नहीं करते काम
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। स्थानीय बिजलीघर पर तैनात जेई और एसएसओ सहित कुछ संविदा कर्मचारियों पर ब्लैकमेल कर अवैध उगाही करने का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अधीक्षण अभियंता के समक्ष जेई पर आरोप लगाया कि बिना रिश्वत लिए काम नहीं करतेे। अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हटाने की मांग की।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष और व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष मित्तल के नेतृत्व में कश्यप समाज के नगर अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप, रजाक नगर के पूर्व प्रधान विनोद कुमार कश्यप, केतन, अमरीश संगल, राजीव गर्ग, सतीश कश्यप, मुकेश कश्यप, मंसूरा के रजनीश विश्वकर्मा, वेदखेड़ी के देवीलाल आदि करीब दो बजे गाड़ीवाला बिजलीघर पहुंचे धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे शामली के अधीक्षण अभियंता रविंद्र प्रकाश के समक्ष बिजलीघर के जेई समेत पूरे स्टाफ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। बताया कि स्टाफ रिश्वत मांगता है और न देने पर मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया। इस पर जेई कोई सफाई पेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन

ऊदपुर के निवासी विकास ने बताया कि मीटर खराब होने पर शिकायत की थी और बिल भी पूरा जमा कर दिया था। जिसकी रसीद दिखाई गई, मगर फिर भी अगले महीने नौ हजार रुपये से अधिक का बिल आया। मंसूरा बिजलीघर पर तैनात ऋषिपाल को हटाने की मांग की। अमरीश संगल ने बताया कि पड़ोसी उनके मकान की छत के रास्ते बिजली की चोरी करते हैं। मगर, अमरीश संगल पर भी जुर्माना लगाया गया है। अधीक्षण अभियंता ने फर्जी मुकदमों की जांच कर वापस लेने और सभी आरोपियों पर कार्रवाई करने का भरोसा व्यापारियों को दिलाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed