फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Work worth 25 crores is incomplete, now 20 crores more will be spent

Shamli News: 25 करोड़ के काम अधूरे, अब 20 करोड़ और खर्च होंगे

Tue, 26 Aug 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Work worth 25 crores is incomplete, now 20 crores more will be spent
- बारिश होते ही गुल हो जाती है सप्लाई, लो वोल्टेज से उपभोक्ता बेहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए ऊर्जा निगम ने वर्ष 2025 में बिजनेस प्लान और आरडीएसएस योजना के तहत 25 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। 60 बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और 10 उपकेंद्रों को अपग्रेड करने के बावजूद उपभोक्ताओं की समस्या जस की तस बनी हुई है। अब शासन ने मरम्मत और क्षमता वृद्धि कार्यों के लिए फिर से 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
ऊर्जा निगम ने दावा किया था कि गर्मियों में ओवरलोडिंग से राहत दिलाने के लिए व्यापक कार्य किए गए। बावजूद इसके शामली, कैराना, जलालाबाद, थानाभवन, ऊन और झिंझाना क्षेत्रों के उपभोक्ता आज भी बिजली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। जरा सी बारिश या फाल्ट आने पर घंटों बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन


- स्वीकृत राशि से होंगे ये कार्य
निगम ने जो 20 करोड़ रुपये की नई राशि स्वीकृत की है, उससे निम्न कार्य कराए जाएंगे -
दुल्लाखेड़ी, नोजल और झिंझाना रोड शामली टाउन बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि।
113 बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि।
जर्जर तारों को बदलने और मरम्मत का कार्य।

अधूरे कार्यों को पूरा कराना।

--- उपभोक्ताओं का दर्द

रेलपार कॉलोनी निवासी संजय गोयल ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बिजली कटौती से राहत नहीं मिल पा रही है। लो वोल्टेज की वजह से कई बार पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयानंद नगर निवासी बाबूराम पंवार और कबाड़ी बाजार निवासी विनय मित्तल ने कहा कि जरा सी बारिश होते ही जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। विभाग को समस्या समाधान पर गंभीर होना चाहिए।


-- विभाग का दावा
वीरेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम शामली ने बताया कि उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि और जर्जर तारों की मरम्मत समेत विभिन्न कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द ही अधूरे कार्य पूरे कराकर उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed