फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wool warrant against millers

ऊन मिल मालिकों के खिलाफ वारंट

Sun, 08 Nov 2015 01:09 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 08 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
शामली। गन्ना बकाया भुगतान न करने के मामले में अब ऊन शुगर मिल मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है। शनिवार को एसडीएम ऊन ने पुलिस बल के साथ चीनी मिल पहुंचकर गिरफ्तारी का प्रयास किया। हालांकि कोई आरोपी मौके पर नहीं मिला। वहीं, मामले में कुर्क की गई चीनी और शीरा 14 नवंबर को नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन


ऊन शुगर मिल पर गन्ना किसानों का करीब 63 करोड़ 99 लाख 52 हजार रुपये बकाया हैं। भाकियू ने भुगतान की मांग को लेकर काफी दिन तक आंदोलन किया था, तब मिल मालिकों ने भुगतान का आश्वासन दिया था। इसके बाद भुगतान का चेक लगाया गया, लेकिन वह बाउंस हो गया।
विज्ञापन


 इसी के चलते मिल प्रबंधन से जुड़े राणा इंद्रपाल, राणा वीरप्रताप तथा राणा करण प्रताप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वहीं, जिला प्रशासन ने शुगर मिल के स्टाक में रखी चीनी और शीरे को कुर्क कर लिया था। आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी के चलते शनिवार को एसडीएम अवधेश कुमार पुलिस बल साथ लेकर ऊन शुगर मिल पर पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मिल परिसर की तलाशी ली गई, मगर वहां कोई हाथ नहीं आया। एसडीएम ने बताया कि कुर्क शीरा और चीनी की नीलामी 14 नवंबर को कराई जाएगी।

फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन को सम्मन जारी
शामली। कॉपीराइट एक्ट के मामले में फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन , फिल्म निर्माता कंपनी के सीईओ बंटी बहल सहित चार लोगों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने पांच नवंबर को सम्मन जारी किए हैं।

आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में प्राइवेट वाद दायर करने वाले शामली निवासी मनीष शास्त्री का कहना है कि पूर्व में भी न्यायालय ने तीन बार सम्मन जारी किए हैं, लेकिन इसके बावजूद मुंबई पुलिस आरोपियों के यहां सम्मन तामील नहीं करा रही है।


मनीष शास्त्री ने बताया कि उन्होंने एक कहानी (स्क्रिप्ट) लिखी थी, जो मुंबई की कारविंग ड्रीम्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लि. के सीईओ बंटी बहल के पास रखी थी। आरोप है कि उसी कहानी को चुराकर कृष- 3 में इस्तेमाल कर लिया गया। इसी के चलते उन्होंने कैराना स्थित न्यायालय में वाद दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed