फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women worshiped Shiva-Parvati on Haritalika Teej

Shamli News: हरितालिका तीज पर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की आराधना

Wed, 27 Aug 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Women worshiped Shiva-Parvati on Haritalika Teej
जलालाबाद में हरितालिका तीज पर पूजन करती महिलाएं । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/ जलालाबाद। जनपद में हरितालिका तीज का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर व हरे वस्त्र पहनकर सोलह श्रृंगार करते हुए भगवान शिव-पार्वती की आराधना की।
मंगलवार को महिलाओं ने सुखी वैवाहिक जीवन एवं पति की दीर्घायु जीवन की कामना के लिए हरितालिका तीज पर निर्जला व्रत कर पर्व मनाया। सास और बड़ों ने नई-दुल्हन को वस्त्र, हरी चूड़ियां, श्रृंगार का सामान और मिठाइयां भेंट कीं। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर जालवाला, श्रीराम मंदिर शिवालय, मीठी कुई आदि मंदिरों में पूजन किया गया।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर स्थित शिवालय में पंडित जितेंद्र शर्मा द्वारा महिलाओं को विधि विधान से पूजन कराया गया और हरितालिका तीज की कथा सुनाकर व्रत का महत्व बताया। काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। शिवालयों में भगवान शिव व पार्वती की उपासना की गई। पंडितों के अनुसार इस व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना जाता है और इसको भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरितालिका तीज पर महिलाएं 24 घंटे का व्रत रखतीं हैं। व्रत के क्रम में अनाज एवं जल का सेवन नहीं किया जाता है। यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार किया। तभी से यह व्रत विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए महिलाओं द्वारा व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूरे विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना की अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed