फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women who did social service were honored

समाजसेवा करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women who did social service were honored
शामली। इनरव्हील क्लब ऑफ शामली की अधिकारिक यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सोनल भाटिया ने क्लब द्वारा पूरे वर्ष किए गए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में समाज सेवा के कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के हनुमान चौक स्थित रेस्टरोंट में आयोजित कार्यक्रम का शुुुुभारंभ इनरव्हील प्रार्थना और मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। क्लब डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सोनल भाटिया और डीईएसओ नीता दुबलिश ने क्लब द्वारा पूरे वर्ष किए गए समाज सेवा के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

क्लब की तरफ से 10 महिलाओं को प्रेशर कुकर, सिलाई मशीन, गर्म वस्त्र आदि प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सोनल भाटिया ने अलग-अलग क्षेत्र में समाज सेवा के कार्य करने वाली महिलाओं को क्लब की तरफ से सम्मानित किया गया। इनमें चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. नीलम शुक्ला, पुलिस विभाग से महिला थाना प्रभारी रेणु सक्सेना, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी, क्लब में अच्छा कार्य करने पर क्लब की डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेजीडेंट वीना अग्रवाल व पूनम गर्ग, शिक्षा के क्षेत्र में उपमा शर्मा, आशु जैन व रश्मि वर्मा, खेल के क्षेत्र में ऋचा मलिक को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छह छात्राओं को स्टेशनरी का सामान देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर क्लब अध्यक्षा नमिता जैन, सचिव पिंकी अग्रवाल, मीनाक्षी माहेश्वरी, चंचल माहेश्वरी, ऊषा गुप्ता, सरला संगल, बीना गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed