फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women's Education Choupal will empower women

महिलाओं को सशक्त करेगी नारी शिक्षा चौपाल

Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Women's Education Choupal will empower women
महिलाओं को सशक्त करेगी नारी शिक्षा चौपाल
विज्ञापन

शामली। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को जिले के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों और चयनित प्राथमिक विद्यालयों में नारी शिक्षा चौपाल लगाई जाएगी। इस दौरान पावर एंजिल्स को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
जेंडर एक्टिविटी के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में बुधवार को विद्यालय स्तर पर नारी शिक्षा चौपाल आयोजित की जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस बाबत पत्र भेजकर गतिविधियां कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में बुधवार को सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में और चयनित किए गए प्राथमिक विद्यालयों में नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। 205 उच्च प्राथमिक और चयनित 65 विद्यालयों में यह कार्यक्रम होगा। इन विद्यालयों में मंगलवार को आयोजन को लेकर तैयारियां की गईं। मिशन शक्ति के तहत होने वाले कार्यक्रम में बालिकाओं को सशक्त बनाने के साथ महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला अभिभावकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लिए प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। उन्हें आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया जा सके। विद्यालयों में नामांकित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ पावर एंजिल्स और मीना मंच की पांच सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि बुधवार को विद्यालय स्तर पर नारी शिक्षा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और बालिकाओं को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक विद्यालय को मिलेंगे 500 रुपये
विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली नारी शिक्षा चौपाल के लिए शासन स्तर से प्रति विद्यालय 500 रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि को पावर एंजिल्स व मीना मंच कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के लिए प्रमाण पत्र, प्रदर्शन व प्रस्तुतिकरण की सामग्री तैयार करने के लिए चार्ट पेपर, स्कैच पेन, कलर आदि और फ्लैक्सी बैन पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed