फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women's baby shower done, children's food

महिलाओं की गोदभराई कराई, बच्चों का अन्नप्राशन

Tue, 07 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women's baby shower done, children's food
कैराना में पोषण माह के शुभारंभ पर आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सहजन के पौधे वितरित करते एसडीएम उदभव ? - फोटो : SHAMLI
महिलाओं की गोदभराई कराई, बच्चों का अन्नप्राशन
विज्ञापन

शामली। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के बैनरतले चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ कलक्ट्रेट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद और डीएम जसजीत कौर ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई। सात माह के बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। सांसद ने योजनाओं से जुड़े विभिन्न स्टालों का भी निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में अतिथियों, अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन भी सुना। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है, जिसको पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरे मनोयोग से इच्छाशक्ति के साथ सफल बनाने का कार्य किया जाना है। सरकार के इस एतिहासिक अभियान की 2018 से शुरुआत की गई। सांसद ने सभी को कुपोषण मुक्ति की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस अभियान के दृष्टिगत संयुक्त विभागों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जो बच्चे कम वजन के हैं उनको चिह्नित किया जाएगा, जो महत्वपूर्ण है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पोषण वाटिका बनाने व सहजन के पौधे लगाने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने पूरे सितंबर माह चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। इस दौरान सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहजन वाटिका बनाई जाएगी
कैराना। तहसील सभा कक्ष में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी और तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर पोषण माह का उद्घाटन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण माह के चारों सप्ताह के कार्यों के बारे में बताया गया। पोषण माह के प्रथम सप्ताह में ब्लॉक के सभी 168 सेंटरों पर सहजन के पौधे रोपित करके सहजन वाटिका बनाई जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सहजन के पौधे वितरित किए गए। दूसरे सप्ताह में ग्राम स्तर पर योगा सत्र आयोजित किए जाएंगे। तीसरे सप्ताह में पोषण संबंधी प्रचार प्रसार कराकर अनुपूरक पुष्टाहार वितरित किया जाएगा। चौथे सप्ताह में सैम मैम (गंभीर कुपोषित) 0 से 5 साल तक के बच्चों का वजन व लंबाई की जांच की जाएगी। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुदेश भारती, सुपरवाइजर लक्ष्मी कौर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रकाश, एडीओ वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय पोषण माह के कार्यक्रम में गर्भवती महिला को फल देते सांसद प्रदीप च?

शामली कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय पोषण माह के कार्यक्रम में गर्भवती महिला को फल देते सांसद प्रदीप च?- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में लगाई प्रदर्शनी को देखते सांसद

शामली कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में लगाई प्रदर्शनी को देखते सांसद- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय पोषण माह के कार्यक्रम में आंगनबाड़ी महिलाओं के साथ गर्भवती महिला?

शामली कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय पोषण माह के कार्यक्रम में आंगनबाड़ी महिलाओं के साथ गर्भवती महिला?- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय पोषण माह के दोरान रैली निकालती आंगनबाड़ी महिलाएं

शामली कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय पोषण माह के दोरान रैली निकालती आंगनबाड़ी महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed