फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women demanded the establishment of Anganwadi center

महिलाओं ने की आंगनबाड़ी केंद्र स्थापना की मांग

Tue, 10 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women demanded the establishment of Anganwadi center
शामली। कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ की अलखैर कॉलोनी की महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना की मांग करते हुए सोमवार को डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में आंगनबाड़ी केंद्र न होने की वजह से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पुष्टाहार या अन्य कोई राशन नहीं मिल रहा है। जिससे कुपोषण के मामले बढ़ रहे हैं। कॉलोनी में ज्यादातर मजदूर वर्ग के परिवार रह रहे हैं। उन्हें शारीरिक व मानसिक विकास के लिए कोई आहार नहीं मिल पा रहा है। करीब छह माह पूर्व भी उन्होंने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आंगनवाड़ी केंद्र की स्थापना की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में फुलमिजरा, रूकसाना, शबनम, रानी, निशा, रेशमा, फरजाना, सलमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed