फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women and girls made aware

महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Wed, 12 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women and  girls made aware
शामली के प्राथमिक विदालय कुरमाली में आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र छात्राएं - फोटो : SHAMLI
महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
वन स्टॉप सेंटर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा के निर्देशन में सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी दी और उनका प्रचार-प्रसार कर जागरूक किया। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल व होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने वन स्टॉप सेंटर पर भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें केंद्र की कार्य प्रणाली व महिलाओं की सहायता व शिकायत संबंधी हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बनत में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भारत सरकार की थीम बेटिया बने कौशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112,102, 108 व 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन आदि के बारे में बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि के बारे में भी जानकारी दी और विभागीय योजनाओं संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed