{"_id":"61a7c634099a984a2d733701","slug":"woman-expelled-from-home-after-giving-triple-talaq-shamli-news-mrt567194338","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन
महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला
शामली, कांधला। कस्बा निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और तलाक देने के बाद घर से निकालने का आरोप लगाते हुए देकर कार्रवाई की मांग की है।
इदरीश बेग विहार कालोनी निवासी एक महिला ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी शादी कस्बा निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। जिसके कारण उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाने लगा। एक माह से पति ने भी उसके साथ में मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि मंगलवार को पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना के बाद जब महिला के परिजनों ने वहां पहुंचकर पति से वार्ता करने का प्रयास किया, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। संवाद