फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman dies, 23 corona positives found

जिले में एक और महिला की मौत, 23 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 22 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, 23 corona positives found
महिला की मौत, 23 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कस्बा थानाभवन निवासी कोरोना पॉजिटिव 30 वर्षीय महिला की मेरठ अस्पताल में मौत हो गई। कोरोना से होने वाली मौत की संख्या बढ़कर 12 हो गई। जिले में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि छह लोग ठीक हुए हैं। इस तरह से जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 150 हो गई है।
शनिवार को शामली के मोहल्ला पंसारियान में 15 वर्षीय किशोरी, 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मोहल्ला दयानंद नगर में 38 व 54 वर्षीय दो महिलाएं, नौ वर्षीय बालिका और मुरारी वाला कुआं में 58 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। शामली क्षेत्र के गांव गोहरनी में 31 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा देर रात में शामली निवासी एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में 13 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 53 वर्षीय, 27 वर्षीय, 50 वर्षीय, 25 वर्षीय, 35 वर्षीय व 52 वर्षीय छह महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इनके अलावा 32 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय व्यक्ति, 35वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय व्यक्ति और 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। कस्बा कांधला में 14 वर्षीय किशोरी और कस्बा कैराना के बेगमपुरा मोहल्ले में 32 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 23 नए केेस मिले हैं। छह लोग ठीक हुए है। इस तरह से जिले में एक्टिव केस की संख्या 150 हो गई है।
विज्ञापन

महिला के शव का अंतिम संस्कार
थानाभवन। कस्बा थानाभवन निवासी महिला की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाभवन सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. कांति प्रसाद ने बताया कि कस्बा निवासी महिला ने करीब 15 दिन पहले बेटी को जन्म दिया। महिला को पहले से दो बेटे हैं। डिलीवरी के पांच दिन बाद महिला को बुखार व गले में खरास होने की शिकायत हुई। महिला का परिजनों ने पहले मुजफ्फरनगर में उपचार कराया गया। हालत गंभीर होने पर तीन दिन पहले महिला को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर कोरोना के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से महिला का वहीं पर उपचार चल रहा था। सांस लेने में परेशानी होने पर महिला वेंटिलेटर पर थी। शनिवार सुबह महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोविड की गाइड लाइन के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

126 लोगों के सैंपल लिए गए
कैराना। सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार को कैराना सीएचसी पर एंटीजन किट से 82 लोगों की और 44 लोगों की आरटी पीसीआर किट से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इस तरह से कुल 126 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed