फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman and eight-year-old son die in road accident in Haryana

सड़क हादसे में महिला व आठ वर्षीय पुत्र की हरियाणा में मौत

Tue, 08 Mar 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman and eight-year-old son die in road accident in Haryana
बाबरी। हरिया क्षेत्र के गांव कैडी निवासी महिला और उसके आठ वर्षीय पुत्र की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

कैडी निवासी 32 वर्षीय रानू हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ में सरिया फैक्टरी में फोरमैन के पद पर कार्यरत है। वह पत्नी 30 वर्षीय अफसाना और आठ वर्षीय पुत्र आरब के साथ वहीं रह रहा था। सोमवार सुबह गाजियाबाद के लोनी जाने के लिए 6 बजे अपनी गाड़ी से निकले थे। कार जब हरियाणा के कस्बा पिपली कुरुक्षेत्र पहुंची तो हाईवे पर तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद दूसरी तरफ जाती हुई रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार चालक रानू गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसकी पत्नी अफसाना व पुत्र आरब की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल चालक रानू को पुलिस ने चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके के लिए रवाना हो गए। परिजन सलीम ने बताया कि हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई है। जबकि पिता रानू गंभीर घायल है। दोनों शवों का अंतिम संस्कार गांव कैडी में ही किया जाएगा। बताया कि देर शाम तक शवों के गांव में पहुंचने की उम्मीद है। गांव में हादसे को लेकर शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed