फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Withdraw 55 thousand rupees from online accounts

साइबर सेल ने ऑनलाइन खाते निकाले गए 55 हजार वापस कराएं

Thu, 23 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 55 thousand rupees from online accounts
ऑनलाइन खाते निकाले 55 हजार रुपये वापस कराए
विज्ञापन

शामली। साइबर सेल ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी किए गए 55 हजार रुपये खाते में वापस कराएं है।
शहर के मोहल्ला रामशाला निवासी रविंद्र कुमार ने साइबर सेल को सूचना दी कि छह नवंबर को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके कहा कि वह गुरुग्राम स्थित कंपनी से उनके बेटे आकाश का दोस्त बोल रहा है। अनजान व्यक्ति ने कहा कि उनके बेटे आकाश से बात हो गई है। वह उसके खाते में 25 हजार रुपये डाल रहा है। उसके बाद अनजान व्यक्ति ने गूगल पे पर पेमेंट रिक्वेस्ट भेज दी। फिर उसने गुमराह करके तीन बार में उसके बैक ऑफ बडौदा के खाते से 55 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए।

साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी से की गई डेबिट ट्रांजक्शन की जानकारी कराकर बैंक ट्रांजेक्शन में ठगी गई धनराशि 55 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में रिफंड करा दी गई। पीड़ित रविंद्र कुमार ने ठगी गई रकम को वापस दिलाने पर साइबर सेल का आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed