{"_id":"61c375c37c5a3203e9688eea","slug":"withdraw-55-thousand-rupees-from-online-accounts-shamli-news-mrt570274112","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सेल ने ऑनलाइन खाते निकाले गए 55 हजार वापस कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सेल ने ऑनलाइन खाते निकाले गए 55 हजार वापस कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन खाते निकाले 55 हजार रुपये वापस कराए
शामली। साइबर सेल ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी किए गए 55 हजार रुपये खाते में वापस कराएं है।
शहर के मोहल्ला रामशाला निवासी रविंद्र कुमार ने साइबर सेल को सूचना दी कि छह नवंबर को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके कहा कि वह गुरुग्राम स्थित कंपनी से उनके बेटे आकाश का दोस्त बोल रहा है। अनजान व्यक्ति ने कहा कि उनके बेटे आकाश से बात हो गई है। वह उसके खाते में 25 हजार रुपये डाल रहा है। उसके बाद अनजान व्यक्ति ने गूगल पे पर पेमेंट रिक्वेस्ट भेज दी। फिर उसने गुमराह करके तीन बार में उसके बैक ऑफ बडौदा के खाते से 55 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए।
साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी से की गई डेबिट ट्रांजक्शन की जानकारी कराकर बैंक ट्रांजेक्शन में ठगी गई धनराशि 55 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में रिफंड करा दी गई। पीड़ित रविंद्र कुमार ने ठगी गई रकम को वापस दिलाने पर साइबर सेल का आभार व्यक्त किया है। संवाद