फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Winning wrestlers were welcomed at Pintu Akhara

पिंटू अखाड़े पर विजेता पहलवानों का किया स्वागत

Thu, 24 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Winning wrestlers were welcomed at Pintu Akhara
शामली में टंकी रोड पर मेडल दिखाते पहलवान। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना में 21 से 23 मार्च तक जूनियर यूपी स्टेट चैंपियनशिप आयोजित हुई। इस चैंपियनशिप में शामली के पिंटू अखाड़े के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में जिले के पांच पहलवानों ने पदक जीतकर शामली का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भारत ने 70 किलोग्राम वर्ग फ्री स्टाइल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रीको रोमन (जीआर) में 72 किलोग्राम वर्ग में राजन, 82 किलोग्राम वर्ग में अश्वनी, 86 किलोग्राम वर्ग में रितिक और 97 किलोग्राम वर्ग में शेर अली ने तीसरा स्थान प्राप्त कर पदक प्राप्त किए। पहलवानों ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरु पिंटू पहलवान और कोच प्रदीप कुमार को दिया। बृहस्पतिवार को अखाड़े पर पहुंचे विजेता पहलवानों का स्वागत करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सतेंद्र फौजी, गौरव, मोंटी और जतिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed