फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Winners of Fit India Freedom Run won medals

फिट इंडिया फ्रीडम रन के विजेताओं ने जीते पदक

Mon, 20 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Winners of Fit India Freedom Run won medals
फिट इंडिया फ्रीडम रन के विजेताओं ने जीते पदक
विज्ञापन

झिंझाना। एनसीसी शिविर के तीसरे दिन रविवार को सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह (एसएम) के नेतृत्व में पीटी अभ्यास के बाद आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव पर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। विजेताओं ने पदक जीतकर नाम रोशन किया। प्रथम विजेताओं को गोल्ड और दूसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं को सिलवर और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।
सिल्वर बेल्स स्कूल में चल रहे एनसीसी के शिविर में सीनियर बालक वर्ग की पांच किलोमीटर की दौड़ में 83 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। विशिष्ट बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ में 23 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। शामली-झिंझाना मार्ग पर की गई दौड़ को कैंप कमांडेंट एवं बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आरके रोशन ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। बालक वर्ग में वीवी इंटर कॉलेज शामली के कैडेट पंकज स्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और थानाभवन के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज के सुहेल और रिजवान ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में एचएमजी इंटर कॉलेज टिकरी की कैडेट विनीता ने प्रथम स्थान और मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा की तरमीन ने दूसरा और किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी की अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सूबेदार मेजर हरेंद्र सिंह ने कैडेटों को सिंगल फाइल, एरोहेड स्पेयरहेड तथा एक्सटेंडेट लाइन फॉरमेशन बनाकर उचित फॉरमेशन के बारे में समझाया। कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने अपने संबोधन में बताया कि हमारा राष्ट्र सभी विद्याओं में विश्व के सभी शीर्ष देशों में सम्मिलित है, परंतु स्वच्छता में बहुत पीछे है। लेफ्टिनेंट कर्नल आरके रोशन ने देश की विभिन्न सेवाओं में एनसीसी के महत्व को समझाया और कहा कि हमें अधिकांश सेवा में बढ़-चढ़कर आवेदन करना चाहिए। इस मौके पर एनएस मान, मेजर अनस खान, रजनीश कुमार, लेफ्टिनेंट विपिन कुमार, कैप्टन के पी सिंह, दिगंबर सिंह, बीएचएम रवि, हवलदार राकेश डोगरा, प्रेम, सोहनलाल, सूबेदार सुरेश कुमार, डिंपल, रणवीर सिंह, संजीव पंवार, राजेश, स्वाति, जयेंद्र सिंह, जोगिंदर, किरण पाल, सुशील आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed