{"_id":"61ddcb7a2f7bb010d14cfffd","slug":"winner-player-honored-in-shooting-in-st-francis-shamli-news-mrt573065690","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट फ्रांसिस में शूटिंग में विजेता खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट फ्रांसिस में शूटिंग में विजेता खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन
शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में सम्मानित छात्र-छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट फ्रांसिस में शूटिंग में विजेता खिलाड़ी सम्मानित
शामली। मुजफ्फरनगर में पांच से सात जनवरी तक आयोजित द्वितीय श्याम सिंह यादव शूटिंग कप में सेंट फ्रांसिस स्कूल के खिलाड़ियों ने छह पदक जीते। स्कूल में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
स्कूल के शूटिंग कोच नदीम मंसूरी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में एयर पिस्टल व्यक्तिगत वूमन स्पर्धा में कनिका चौधरी लिटिल चैंप में स्वर्ण पदक, वैष्णवी ने रजत पदक और राधिका पंवार ने कांस्य पदक जीता। व्यक्तिगत एयर पिस्टल में मेन स्पर्धा में सक्षम शर्मा सब जूनियर वर्ग में रजत पदक और एयर पिस्टल मेन स्पर्धा में अर्णव सिंह ने लिटिल चैंप में रजत पदक और अभय तोमर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मंगलवार को स्कूल में विजेता खिलाड़ियों का प्रिंसिपल फादर बीजू ने उत्सावर्धन किया। इस दौरान विजेता बच्चों और उनके अभिभावकों का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर शूटिंग कोच नदीम मंसूरी, पीटीआई अरबाज खान, रमेश चंद्रा, सुधीर तोमर, हरेंद्र पंवार, रेणु सरोहा और सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।