फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will take responsibility of security by taking merchant organizations together

व्यापारी संगठनों को साथ लेकर सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा

Wed, 26 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Will take responsibility of security by taking merchant organizations together
शामली के सेंटआरसी स्कूल में व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक को संबोधित करते पूर्व आईजी विजय गर्ग। - फोटो : SHAMLI
- व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रथम स्थापना दिवस समारोह का आयोजन
विज्ञापन

- सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम
फोटो...
शामली। जिले में व्यापारी सुरक्षा फोरम के गठन के प्रथम स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक कुमार गोयल ने कहा कि व्यापारी संगठनों को साथ लेकर सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा। संगठन स्वदेशी को बढ़ावा, डिजिटल लेनदेन विदेशी का बहिष्कार, व्यापार, घरेलू उद्योग को बेहतर क्वालिटी के साथ प्रचार-प्रसार साथ भारत को आत्म निर्भर बनाने का काम किया जाएगा।
बुधवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के ऑडिटोरियम में व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रथम स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अशोक कुमार गोयल ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में व्यापारी सुरक्षा फोरम के गठन की प्रक्रिया आरंभ है। जिले व्यापारी सुरक्षा फोरम में संरक्षक के रूप में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विजय कुमार गर्ग एवं शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, श्रीपाल गोयल को प्रदेश मंत्री, संजय संगल को जिला अध्यक्ष, प्रदीप विश्वकर्मा को जिला महामंत्री, विशाल तायल को जिला कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष के रूप में विकास संगल, राजकुमार बंसल एवं अमित गोयल, जिला संगठन मंत्री रवि गोयल जिला मंत्री मुकेश जांगिड़, मनोज शर्मा, रूपेश गुप्ता जिला आई टी प्रभारी सुमेश मित्तल, जिला बैठक प्रभारी विनोद गर्ग, जिला लीगल प्रभारी गौरव मित्तल एडवोकेट को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

उधर, ऊन कस्बे की इकाई का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अजय गोयल, महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग को जिम्मेदारी दी गई। फोरम नवनियुक्त अध्यक्ष संजय संगल संरक्षक विजय कुमार गर्ग ने टीम को बधाइ दी। समारोह में नरेश धीमान जिला अध्यक्ष सहारनपुर, विश्वदीप गोयल जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, वेद प्रकाश गर्ग, पवन बजरंगी, राजेश सिंघल, शुभम बंसल झिंझाना, मदन शर्मा मौजूद रहे। संचालन प्रदीप विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed