{"_id":"304e151e3372e6795a20500d6f431381","slug":"will-submit-a-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से जमा होगा बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से जमा होगा बिल
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
शामली। बिजली बिल जमा कराने के लिए काउंटर पर लाइन लगाने का झंझट नहीं होगा। अब विद्युत निगम उपभोक्ताओं के घर आकर बिल जमा कराएगा। इसके लिए जिले को इंटरनेट सिस्टम से युक्त एक मोबाइल वैन मिली है। सोमवार को निगम ने मोबाइल वैन से बिल भी जमा किए।
अक्सर इंटरनेट नहीं चलने और भीड़ होने के कारण उपभोक्ताओं के बिल समय से जमा नहीं हो पाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पावर निगम ने इस समस्या के समाधान के लिए मोबाइल वैन बनवाई है। इसमें इंटरनेट, कंप्यूटर समेत सभी सुविधाएं मौजूद होगी, ताकि उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने में कोई परेशानी न हो।
फिलहाल जिले को एक मोबाइल वैन मिली है। इसका सोमवार को निगम के अफसरों ने ट्रायल भी किया। इस दौरान सिटी बिजलीघर के निकट मोबाइल वैन से उपभोक्ताओं ने बिल जमा कराए। एसडीओ सूर्य कुमार ने बताया सिस्टम में समस्या होने पर मोबाइल वैन का प्रयोग किया जाएगा। ताकि विद्युत बिल जमा कराने आए उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
एसडीओ सूर्य कुमार ने बताया हालांकि अभी जिले को एक ही मोबाइल वैन मिली है। इस मोबाइल वैन का अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। शामली में सोमवार और बृहस्पतिवार को मोबाइल वैन रहेगी।