फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will protest if the master plan 2031 is forcibly imposed

महायोजना 2031 जबरन थोपी गई तो करेंगे विरोध

Tue, 22 Feb 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Will protest if the master plan 2031 is forcibly imposed
शामली नगर पालिका में बैठक करते किसान - फोटो : SHAMLI
शामली। सोमवार को शामली नगर पालिका सभागार में ग्रामीणों की बैठक हुई। का आयोजन किया गया। बैठक में चौधरी चंद्रवीर सिंह ने कहा कि शामली महायोजना 2031 से कई गांवों के ग्रामीण प्रभावित हो रहे है। प्रभावित ग्राम पंचायतों के किसानों को जानकारी दिए बिना ही महायोजना को लागू किया जा रहा है। उनका आरोप है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान महायोजना किसानों पर थोपी गई है । इससे प्रभावित किसानों को उनकी जमीनों के खसरा नंबर के अनुसार आपत्तियां दर्ज कराने के लिए भी पूरी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि किसान अपने भूमि अधिकारों को खत्म नहीं होने देंगे। अगर महायोजना उन पर जबरदस्ती थोपी गई तो उसके विरोध में आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बैठक में राजबीर सिंह, ब्रजबीर सिंह, रामफल सिंह, सुरेंद्र, देवेंद्र सिंह, विनोद निर्वाल, प्रेमपाल, रिशीपाल, सिंह, नजाकत खान, लोकेंद्र और जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed