फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will protest if bus stand is not available

बस स्टैंड की जगह नहीं मिलने पर करेंगे आंदोलन

Sat, 11 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Will protest if bus stand is not available
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के बस और ई-रिक्शा चालकों ने समाजसेवी रणकुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत ईओ को बस स्टैंड की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। बस स्टैंड की जगह न मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर अतिक्रमण को लेकर अभियान चल रहा है। गढ़ीपुख्ता में स्थायी स्टैंड न होने कारण बस और ई-रिक्शा चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वह ई-रिक्शा और बस का टैक्स भी भरते हैं। इसके अलावा उनकी आय का कोई स्रोत नहीं है। इस समस्या को लेकर चालकों ने अधिशासी अधिकारी से स्थायी बस स्टैंड की जगह दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई है तो आंदोलन भी करेंगे। मौके पर समाजसेवी रणकुमार, बलधारी, अमित, कासिफ खान, दिलशाद, फुरकान, सुहेल, वकील, गुफरान, अर्जुन, किरण पाल आदि मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि नगर पंचायत में जगह देखकर इसका समाधान कराया जाएगा। बस स्टैंड की जगह को लेकर एसडीएम ऊन को अवगत कराकर राजस्व टीम द्वारा भूमि तलाशी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed