फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will have free drink expensive

मुफ्त में पानी पीना पडे़गा महंगा

Fri, 02 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
शामली। बगैर अनुमति के पाइप लाइन काटकर कनेक्शन लेने वालों की अब खैर नहीं। नगर पालिका शहर में सर्वे करा ऐसे लोगों की सूची बना रही है। सूची तैयार होने पर ऐसे लोगों को नोटिस भेजकर टैक्स वसूला जा सकता है।
विज्ञापन


नगर पालिका अधिकारियों को सूचना मिली है कि शहर के बहुत से इलाकों में बगैर अनुमति के पानी कनेक्शन चल रहे हैं। वह लोग नगर पालिका की तरफ से दी जा रही पेयजल आपूर्ति का भरपूर उपयोग करते हैं, लेकिन टैक्स के रूप में कुछ भी जमा नहीं होता।
विज्ञापन


शहर के स्वीकृत कनेक्शन, हाउस टैक्स अदा करने वालों की संख्या के साथ ही पेयजल आपूर्ति की खपत को देखते हुए भी यह चिंता जताई गई कि शहर में कनेक्शन कितने लोगों के पास हैं। अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने बताया कि बगैर अनुमति के पेयजल कनेक्शनों को लेकर सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के पांच कर्मचारी इस काम में लगाए गए हैं। जल्दी ही वह कर्मचारी सर्वे पूरा करके सूची बनाकर देंगे कि किस इलाके में कितने फर्जी पेयजल कनेक्शन चल रहे हैं। ऐसे कनेक्शन धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed