फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Whose head will adorn the crown, decision today

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Fri, 02 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Whose head will adorn the crown, decision today
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला शनिवार हो जाएगा। भाजपा और सपा-रालोद के नेता अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने कुछ सदस्यों को बाहर भेज रखा है। वे सुबह तक जिले में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा ने वार्ड 14 से जीतकर आई मधु को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि सपा-रालोद गठबंधन से वार्ड एक से चुनाव जीती अंजलि मैदान में हैं। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में रालोद के समर्थन से पांच तथा सपा के समर्थन से दो सदस्य जीते हैं। इसके सपा-रालोद नेता पांच अन्य सदस्यों का समर्थन होने का दावा कर रहे हैं, जबकि भाजपा के समर्थन से केवल चार सदस्य ही जीतकर आए हैं। इसके बावजूद जीत हासिल करने के लिए भाजपा नेता जोड़तोड़ में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पार्टी हाईकमान ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह भी चुनावी जोड़तोड़ में लगे हुए हैं। एक-एक सदस्य को अपने पक्ष में करने के लिए मारामारी मची रही। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा बहुमत के लिए पर्याप्त सदस्यों का समर्थन होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सपा-रालोद खेमा भी अपनी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होने का दावा कर रहा है। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि 11 सदस्य उनके साथ हैं, जबकि दो अन्य सदस्यों का वोट उन्हें मिलने की उम्मीद है। इस तरह उन्हें 13 सदस्यों के वोट मिलने की उम्मीद है।

---------------
भाजपा ने मांगे आठ सहायक
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा ने आठ सहायक की मांग की है। निरक्षर एवं वोट डाल पाने में अक्षम सदस्य की सहायता के लिए सहायक देने का प्राविधान। बताया जाता है कि भाजपा ने आठ सहायकों की मांग की है। कितने सहायक उपलब्ध कराए जाएंगे यह सुबह तक तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed