फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   When will you pay the end

आखिर कब मिलेगा भुगतान

Wed, 18 Apr 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Wed, 18 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
When will you pay the end
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किसान दिवस में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। किसानों ने कहा कि जिले की तीनों चीनी मिलों पर 450 करोड़ से ज्यादा गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है, लेकिन चीनी मिल प्रबंधन भुगतान करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इस कारण किसान के सामने परेशानी पैदा हो गई है।  
विज्ञापन


बुधवार को शामली कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष जावेद तोमर ने कहा कि गन्ना खरीद केंद्रों पर घटतौली हो रही है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि खेतों में खड़े समस्त गन्ने की सप्लाई के लिए नीति निर्धारित की जाए। जिस चीनी मिल के क्षेत्र में ज्यादा गन्ना बचा है, उसका गन्ना दूसरी चीनी मिल को डायवर्ट कराया जाए, ताकि तीनों ही चीनी मिले समय पर बंद हो जाएं और किसानों का समस्त गन्ना भी सप्लाई हो जाए।
विज्ञापन


किसान नेता रणधीर ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने की वजह से किसान अपने बच्चों की पढ़ाई और शादी के खर्च को लेकर भी परेशानी में है। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष पप्पू मलिक कुड़ाना ने कहा कि जब तक किसानों का समस्त गन्ना सप्लाई न हो, तब तक गन्ना खरीद केंद्र भी बंद नहीं होने चाहिए।  इस पर डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिया कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तथा खेतों में खड़े गन्ने की सप्लाई के लिए गंभीरता दिखाएं। अध्यक्षता गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह ने की। इस दौरान सुनील पंवार, ईश्वर फौजी, रणधीर सिंह, पद्म सिंह कैडी, अजीत निर्वाल, सन्नी निर्वाल और कैलाश मलिक आदि सहित विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, मत्स्य पालन विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed