फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wheat procurement will start from April 1 at purchase centers

Shamli News: क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Sun, 19 Mar 2023 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start from April 1 at purchase centers
शामली।जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया जिले के गेहूं क्रय केंद्रों पर आगामी एक अप्रैल 2023 से खरीद शुरू होगी। इसके लिए खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों का पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कृषक पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर शुरू हो चुके है। किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। जिन किसानों का खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराया था, उन्हें भी पुनः पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपने बैंक खाते का केवाईसी अवश्य कराए और बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराकर एनपीसीआई मैपर से मैप्ड अवश्य कराए। किसान आधार कार्ड में फीड मोबाइल नंबर को अपडेट कराने के लिए अपने नजदीकी आधार इनरोलमेंट/अपडेट सेंटर जाकर अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जरूर अपडेट कराए, जिससे पंजीकरण के समय अपने आधार में मैप्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस से प्रेषित ओटीपी नंबर को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण कर सकेंगे। किसान पंजीयन प्रपत्र में भूमि का रकबा, बोये गेहूं का रकबा आदि सावधानी पूर्वक भरें ताकि समय से सत्यापन हो सके। गेहूं विक्रय के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed