फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Welcomed the winners of the Shooting Championships

शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया

Thu, 04 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Welcomed the winners of the Shooting Championships
जिलाधिकारी शामली के साथ शामली राइफल क्लब के पदक विजेता निशानेबाज - फोटो : SHAMLI
शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया
विज्ञापन

शामली। गौतमबुद्धनगर में 26 फरवरी से पांच मार्च तक आयोजित हुई 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने एयर रायफल वर्ग में एक स्वर्ण पदक सहित पांच पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। डीएम ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन लखनऊ द्वारा नोएडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज कपिल मलिक निवासी गांव सकौती ने एयर रायफल सर्विसेज (एनआर) वर्ग में 386/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया। एयर रायफल बालिका सब यूथ (एनआर) वर्ग में शामली निवासी मानवी निर्वाल ने 377/400 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

एयर रायफल आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में उत्सव मलिक, अजय मलिक, ऋत्विक पाल की टीम ने शामली का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इनके साथ ही पीयूष शर्मा, सागर खाटियान, हिमांशु खैवाल, संजीव कुमार, शोभित शर्मा, निखिल पुंडीर, अक्षर जावला, नक्षत्र अग्रवाल, विधान प्रताप सिंह, अनमोल कुमार ने नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया, जो कि इस माह के अंत में जयपुर में आयोजित होगी। बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें और ज्यादा मेहनत करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर शामली रायफल क्लब अध्यक्ष एवं शूटिंग कोच मुकेश चौधरी, प्रदीप पंवार, सुनील वर्मा, पुलकित राठी, मयंक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed