फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   welcomed the new year with colorful programs

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया नववर्ष का स्वागत

Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
welcomed the new year with colorful programs
शामली सेंट आरसी स्कूल में पूर्व संध्या पर नए साल का स्वागत करती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
शामली। शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को नववर्ष 2022 पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी शामली में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर नववर्ष के लिए मंगल कामना की। विद्यार्थियों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें प्री नर्सरी से लेकर कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों ने सहभोज का आनंद लिया। नववर्ष पर स्कूल में मनोरंजक कार्यक्रम रिमिक्स सॉन्ग, सोलो डांस आदि कार्यक्रम हुए। केजी विंग ने रैमवॉक व फैशन शो और फन गेम हुए। प्रबंधक मुुकेश संगल ने कहा कि स्कूल में सहभोज कराने का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों में सामाजिक प्रेम व भाईचारा उत्पन्न करना है।
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वीवी इंटर कालेज शामली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य एसके आर्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा, प्रदीप आर्य, दिनेश तोमर ने संयुक्त रूप से भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि नववर्ष युवाओं के लिए नए संकल्प और नए प्रण लेने का दिन होता है। कार्यक्रम में दिनेश तोमर, प्रदीप आर्य, संजीव शर्मा, गुरदास, तरुण निर्वाल, कपिल कश्यप, राजनाथ सिंह, संदीप मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने मानव शृंखला बनाई
वीवी इंटर कालेज शामली के एनसीसी कैडेट्स ने मानव शृंखला से 2022 बनाकर विशेष तरीके से नव वर्ष 2022 का स्वागत किया। प्रधानाचार्य एसके आर्य और कैप्टन रजनीश कुमार ने नववर्ष के अवसर पर अपने जीवन की किसी भी एक बुराई को त्यागने का और अच्छाई को ग्रहण करने का संकल्प कराया। कार्यक्रम में शशि वर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार, अर्जुन राम, संदीप कुमार डीके पांडे, मनोज कुमार, मुकेशचंद शर्मा आदि मौजूद रहे। सेंट आरसी स्कूल में नववर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर भारत संगल ने कहा कि अच्छे संकल्प के साथ नए साल का शुभारंभ करना चाहिए। रंगारंग कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर आदित्य कुमार, आरपीएस मलिक, नरेश पंत, अनिमेष देशवाल आदि मौजूद रहे।

ग्रीटिंग्स कार्ड पर उकेरे मन के भाव
शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में बच्चों ने कार्यक्रम आयोजित किए। कक्षा-पांच के बच्चों ने नववर्ष के ग्रीटिंग्स कार्ड बनाए और अपने मन के भावों को व्यक्त किया। मौके पर पल्लवी तोमर, रीतू जिंदल, पल्लवी मित्तल, मीनू शर्मा, आरती नामदेव, पूजा मित्तल, प्रबीर सिन्हा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed