फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Welcomed the new year by staying at home

घरों में रहकर ही किया नववर्ष का स्वागत

Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Welcomed the new year by staying at home
शामली नववर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न मनाती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
शामली। कोरोना महामारी ने एक बार फिर नववर्ष का जश्न फीका कर दिया। कोरोना और कड़ाके की ठंड को देखते हुए ज्यादातर लोगों ने नववर्ष घर पर ही मनाया। हालांकि 10-11 बजे तक पार्क और अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी लोग मस्ती करते नजर आए, लेकिन उनकी संख्या कम ही रही। इस दौरान रेस्टोरेंट व होटलों में भी लोग पूरे परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते नजर आए। होटलों में की गई नववर्ष की सजावट का पूरा आनंद लेते हुए लोग सेल्फी लेना नहीं भूले। कोरोना ने भले ही लोगों के दिल और दिमाग को काफी प्रभावित किया हो, लेकिन नए साल के आगमन की मस्ती में लोगों ने इसे भुला दिया और खुशियों का उत्सव मनाया। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए किसी होटल में कोई बड़ा आयोजन इस बार भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

घर की छत पर पार्टी
नए साल के आगमन की खुशी ज्यादातर घरों में पूर्व संध्या पर पार्टी का सिलसिला शुरू हो गया। लोग शुक्रवार देर शाम तक पार्टी करते रहे। संगीत की धुनों पर दोस्तों व परिजनों के साथ थिरकते हुए नजर आए। घर की छत पर संगीत का प्रबंध किया और जमकर पार्टी कर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस मौके पर लोगों ने बिजली की झालरों से घरों में रोशनी की ओर ले जाने वाले साल का दिल खोलकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed