फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   weather,rain

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Wed, 17 Jul 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
weather,rain
शामली बरसात में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
शामली। पिछले सात दिन में रुक रुककर हो रही बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। मंगलवार मध्यरात्रि और बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को काफी राहत मिली। वहीं, दूसरी ओर जगह-जगह जलभराव होने से परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में मानसून नौ जुलाई को सक्रिय हुआ था। पिछले सात दिनों में रुक रुककर हो रही बारिश से दिन और रात का पारा लुढ़का है। मंगलवार मध्य रात्रि के बाद से अगले दिन सुबह बारिश हुई। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने ने दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। पूूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से लेकर बुधवार सुबह आठ बजे तक 15 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मानसून आने के बाद पिछले एक सप्ताह में 197 एमएम बारिश हो चुकी है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि शामली जिले में पिछले एक सप्ताह में 25 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। पूरे सीजन में 800 लेकर 850 एमएम औसतन बारिश का अनुमान है। दस जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक 197एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश से किसानों की फसलों को अभी तक कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल में घुसा बारिश का पानी
चौसाना। गढ़ी हसनपुर गांव मजरे प्रधान नगर स्थित प्राथमिक स्कूल में बारिश का पानी घुसने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो सकी। बारिश का पानी स्कूल के कमरों और आफिस के अंदर तक पहुंच गया है। बुधवार सुबह हुई बारिश का पानी चौसाना के गांव गढ़ी हसनपुर के मजरा प्रधाननगर में एक प्राथमिक स्कूल में भर गया। जिससे स्कूल टापू बन गया। बरसात का पानी कमरों व आफिस के अंदर घुस गया। स्कूल पहुंचे बच्चों को पानी से होते हुए स्कूल परिसर में जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed