{"_id":"68c5bd51795acdbc2802a1c4","slug":"water-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-149526-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा 36 हजार क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा 36 हजार क्यूसेक पानी
विज्ञापन
कैराना। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानों पर भी दिखने लगा है। शनिवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 36,566 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं यमुना का जलस्तर 229.38 मीटर पर स्थिर बना हुआ है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को हथिनीकुंड बैराज से 22,799 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी छोड़ा गया था लेकिन पहाड़ों पर बारिश तेज होने से शनिवार सुबह 10 बजे पानी की मात्रा बढ़कर 36 हजार क्यूसेक से अधिक हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, पानी छोड़ने से रविवार तक यमुना का जलस्तर मामूली रूप से बढ़ सकता है। हालांकि, अभी हालात सामान्य बने हुए हैं।