फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water filled in banks and shops, traders suffered losses

Shamli News: बैंक और दुकानों में भरा पानी, व्यापारियों को नुकसान

Sun, 24 Aug 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Water filled in banks and shops, traders suffered losses
शामली/झिंझाना/कैराना। जिले में शहर में सुबह से बादल छाए रहे। शाम को शहर में हल्की बारिश हुई जबकि झिंझाना और कैराना क्षेत्र में झमाझम बारिश होने जलभराव हो गया। बारिश होने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 31 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि रविवार को मौसम मिश्रित रहने और बारिश होने के आसार हैं। झिंझाना कस्बा व क्षेत्र में सुबह को जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण सड़के जलमग्न हो गई, वहीं घरों तथा बाजार स्थित दुकानों में भी पानी घुस गया। कस्बे के बीच स्थित बैंक में भी पानी घुस गया। कर्मचारियों ने बाल्टियों से पानी बाहर निकाला। शानू राजवंशी, हंस गर्ग, प्रदीप गर्ग, आयुष जैन, अमित शर्मा आदि की दुकानो में पानी भरने से नुकसान हुआ। दुकानदारों ने बारिश के पानी से करीब 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप से निकासी न होने की शिकायत की। बारिश के साथ हवा चलने से धान और गन्ने की फसल भी गिर गई थी। धाउदयवीर, राजपाल सिंह, सुमित चौहान, नासिर अली आदि का कहना है कि इस बार जिस तरह से बारिश हो रही है उससे धान की फसल में आई लागत भी नहीं मिलने वाली। कैराना में क्षेत्र में शनिवार दोपहर 11 बजे आधा घंटा जमकर बारिश हुई। नगर के निचले इलाके बिसातियान, मेेढकी दरवाजा, अफगानान, घोस्सा चुंगी, ईदगाह आदि क्षेत्र में सड़कों पर बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed