फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Warning to hold condolence meeting at SP office

एसपी कार्यालय पर शोकसभा करने की दी चेतावनी

Sun, 06 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Warning to hold condolence meeting at SP office
एसपी कार्यालय पर शोकसभा करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का प्रतिनिधि मंडल गांव जलालपुर में अनमोल शर्मा की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। इस अवसर पर परिजनों व समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो नौ नवंबर को एसपी कार्यालय पर शोकसभा की जाएगी।
गांव जलालपुर में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल को परिजनों ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे हुई अनमोल की हत्या में मुख्य आरोपी नाबालिग के पिता जितेंद्र के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। नामजद आरोपी को गिरफ्तार न करने पर परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है। इस अवसर पर भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान समाज के लोगों और परिजनों ने फैसला लिया कि अनमोल की तेरहवीं के दिन नौ नवंबर तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जाता तो परिवार और समाज के लोग मृतक की शोक सभा एसपी कार्यालय करने को विवश होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष अजेश शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, पीके दीक्षित, उमेश कुमार, बिजेंद्र शर्मा, महेश शर्मा व मंशाराम शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि इस हत्याकांड में दो नाबालिग समेत छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। घटना की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed