{"_id":"61c0cfe36bcb904cc741dfb3","slug":"warning-of-hunger-strike-if-underpass-and-bridge-are-not-built-shamli-news-mrt569978093","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास और पुल न बनने पर भूख हड़ताल की चेतावनी-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास और पुल न बनने पर भूख हड़ताल की चेतावनी-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। नेशनल हाईवे 709 एडी पर बनाए जा रहे पुल व अंडरपास के विरोध में एक दर्जन गांवों के ग्रामीण व किसान 4 दिन से धरने पर बैठे हैं। किसानों ने जल्द ही उनकी मांगे पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण करा रही जीआर इंफ्रा कंपनी कैराना तहसील क्षेत्र के गांव मवी के पास पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 4 दिन पहले किसानों ने इस पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य बंद कराते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ, बुच्चाखेड़ी, झाडखेड़ी, मामोर, हैदरपुर नगलाराई, रामडा, काकोर व मवी आदि गांवों के ग्रामीण व किसानों की मांग है कि करीब 600 मीटर आगे पंजीठ रामडा चौराहे पर पुल व अंडरपास बनना चाहिए, क्योंकि उनके गांव के कस्तूरबा गांधी विद्यालय, प्राथमिक विद्यालयों तथा पुलिस चौकी व खेतों पर जाने के लिए पंजीठ चौराहे से ही होकर गुजरना पड़ता है।
अगर पंजीठ चौराहे पर पुल व अंडरपास का निर्माण नहीं कराया गया तो सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी। अनिश्चितकालीन धरने के चौथे दिन सोमवार को किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगे पूरी नही होती है तो वे भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। इस दौरान धर्मवीर, सरवर, सुरेश, राजपाल, दीपक, राजवीर, देवी सिंह, अनीश, प्रमोद, महिपाल, मैनपाल पंवार, संजय चौहान, भोपाल, विपिन, हारुन, नासिर, इकराम व राजू आदि मौजूद रहे।