फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Warning of action on delay in payment of outstanding cane price

भुगतान न करने वाली चीनी मिलों का गन्ना सुरक्षण में क्षेत्रफल काटा जाएगा

Fri, 01 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Warning of action on delay in payment of outstanding cane price
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार को जिले की सभी चीनी मिलों के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाएं। इसमें देरी करने पर चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगला पेराई सत्र शुरू होने से पहले पूरा भुगतान नहीं किया तो चीनी मिलों का गन्ना क्षेत्रफल काटने की संस्तुति की जाएगी।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिल ने पेराई सत्र 2021-22 में 1151.65 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा। जिसमें शामली चीनी मिल ने 374.67 करोड़, ऊन मिल ने 337 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल ने 439.99 करोड़ रुपये की खरीद की। खरीदे गए गन्ने का चीनी मिलों ने 410.32 करोड़ का भुगतान किया है। जिसमें शामली चीनी मिल का सबसे कम गन्ना भुगतान है। शामली चीनी मिल ने 95.67 करोड़, ऊन चीनी मिल ने 142.29 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल ने 172.36 करोड़ का गन्ना भुगतान किया है। चीनी मिलों पर 741.33 करोड़ रुपये बकाया हैं। जिसमें शामली चीनी मिल पर 279 करोड़, ऊन पर 194.71 करोड़ और थानाभवन चीनी मिल पर 267.62 करोड़ बकाया हैं। पूरे सीजन में मात्र 35.63 प्रतिशत गन्ना भुगतान हो पाया है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने गन्ना भुगतान देरी से किए जाने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने चीनी मिलों के अफसरों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि वर्ष 2022-23 का नए गन्ना पेराई शुरू होने से पहले सभी चीनी मिले संपूर्ण गन्ना भुगतान कर दें। समय पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगामी सुरक्षण बैठक में भुगतान पूरा न करने वाली चीनी मिलों का गन्ना क्षेत्रफल काटने की संस्तुति कर दी जाएगी। बैठक में शामली चीनी मिल के एजीएम केपी सरोहा, एकाउंट हेड विजित जैन, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक डॉ. कुलदीप पिलनिया, एकाउंट हेड विक्रम सिंह, थानाभवन मिल के एजीएम सुरेंद्र सिंह एकाउंट हेड सुभाष बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed