{"_id":"6204109e4cda1218b52870a8","slug":"wanted-accused-arrested-in-woman-s-murder-shamli-news-mrt5764336156","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने करीब एक माह पहले गांव सिंभालका के जंगल में महिला की हत्या कर शव को फेंकने की घटना में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।
पिछले महीने 13 जनवरी को पुलिस को गांव सिंभालका के जंगल में रेलवे अंडरपास के निकट महिला का शव मिला था, जिसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। शव की पहचान राजकुमारी निवासी मोहल्ला रेलपार के रूप में हुई थी। मृतक के पुत्र गोपाल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने इस मामले में 21 जनवरी को महिला की हत्या करने के दो आरोपी ब्रजपाल उर्फ हरि गिरी, सुंदर को घटना में प्रयुक्त स्कूटी और बोरा सहित गिरफ्तार कर लिया था। इस हत्याकांड में एक आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने महिला की हत्या में वांछित आरोपी नत्थूदास निवासी बड़ा नंगला कबीर थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।